Shahjahanpur News: खो-खो स्पर्धा का चैंपियन बना तक्षशिला स्कूल
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से खेलो भारत के तहत तीन दिवसीय खेल और एथलेटिक्स में खो-खो प्रतियोगिता का चैंपियन तक्षशिला पब्लिक स्कूल रहा। मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
नेव तकनीकी संस्थान के क्रीड़ा मैदान में खो-खो का पहला मैच डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली-बी बनाम जॉन नेव-बी टीम के बीच खेला गया जिसमें डॉ. सुदामा प्रसाद की टीम सात प्वाइंट से विजयी रही। दूसरा मैच डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली-ए टीम और जॉन नेव-ए टीम के मध्य हुआ। तीसरा मैच सुदामा विद्यास्थली-बी टीम और तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें तक्षशिला की टीम विजेता रही।
फाइनल मैच में तक्षशिला पब्लिक स्कूल और डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की टीमें भिड़ीं। इनमें तक्षशिला पब्लिक स्कूल की टीम ने विजय प्राप्त की। निर्णायक की भूमिका में राहुल, महजबी मंसूरी, वसीम अहमद, वंदना सैनी ने निभाई।
इस मौके पर कार्यक्रम सह संयोजक रौनक पाल, आयुष्मान चौहान, राजन ठाकुर, गोविंद सिंह, आशुतोष मिश्रा, राजन त्रिवेदी, शिवम सिंह, गौरव सिंह, आशीष भदौरिया, आर्यन, जीशान गाजी आदि मौजूद रहे।