शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: देर रात रोडवेज बस से घर लौटी शिक्षिका

Connect News 24

शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अल्हापुर की सहायक अध्यापक पूनम शुक्ला के अपहरण का मामला जांच में गलत निकला। देर रात वह घर लौट आईं हैं। वह अपने जान-पहचान वाले कार सवारों के साथ अपने मायके हरदोई गईं थीं। वहां रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद में समझौता हो गया। पुलिस ने शिक्षिका से पूछताछ की है।

बृहस्पतिवार को पूनम शुक्ला के कार सवार दो युवकों द्वारा अपहरण किए जाने की बात सामने आने पर शिक्षकों ने सेहरामऊ दक्षिणी थाने में पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर अपहरण की बात वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस ने तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

पुलिस की पूनम के बेटे नीलू से बात भी हो रही थी। देर रात में पूनम अपने मायके पहुंचीं। जहां रुपयों के लेन-देन को लेकर कार सवारों से समझौता हो गया। भतीजे ने पूनम को बस में बैठा दिया। देर रात महिला के यहां आने के बाद पुलिस ने उससे जानकारी ली है। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि अपहरण की बात निराधार है। सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पूछताछ की थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button