पीलीभीत

Pilibhit News: बैंक में उचक्के ने किसान की जेब से उड़ाए 40 हजार रुपये

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST

बीसलपुर। बैंक में उचक्के ने एक किसान की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी राकेश गंगवार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को गांव में ही स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से 40 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह काउंटर के पास खड़े होकर अपने एक परिचित विड्राल फार्म भरने लगे। इसी बीच उचक्के ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए।

उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार को जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने बैंक में उचक्के की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शाखा प्रबंधक ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक किशोर संदिग्ध हालात में बैंक में घूमता दिखा। फुटेज में उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। राकेश ने कोतवाली जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button