Shahjahanpur News: बिना बीएसए को सूचना दिए शिक्षकों को बुलाया, मांगा जाएगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:29 AM IST
शाहजहांपुर। नेशनल एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे की सामग्री देने के लिए नगर शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को सुबह दस बजे शिक्षकों को बुला लिया। इसके चलते नगर के कई स्कूल बंद रहे।
चार नवंबर को परिषदीय स्कूलों में परीक्षा का शुभारंभ होगा। उसकी तैयारी में जुटे शिक्षकों को बृहस्पतिवार को नेशनल एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे की सामग्री देने के लिए बीईओ ने अपने कार्यालय बुला लिया। इस दौरान एकल शिक्षक वाले स्कूल बंद हो गए। कुछ जगह पर रसोइयों ने बच्चों को संभाला। शिक्षकों को बुलाने की जानकारी बीएसए को भी नहीं दी गई। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सर्वे के दौरान कुछ शिक्षकों के ड्यूटी पर लगे होने के चलते विद्यालय बंद रहने की सूचना प्राप्त हुई है। लेकिन शिक्षकों को कार्यालय बुलाने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में बीईओ से जवाब मांगा जाएगा।