बदायूं

Budaun News: सतेती में भागवत कथा से पहले निकाली गई कलशयात्रा

Connect News 24

Kalsha Yatra taken out before Bhagwat Katha in Sateti

बिल्सी के सतेती गांव में कलशयात्रा का स्वागत करते बब्लेश राठौर। संवाद

बिल्सी। गांव सतेती में होली चौक स्थित मंदिर पर शुरू हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह से पूर्व यहां महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर गांव में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली।

गांव में जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। होली चौक पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। इसके बाद यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कलश यात्रा गांव की गली-गली में घूमी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष बब्लेश सिंह राठौर ने भी कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा को सफल बनाने में अशोक कुमार, धर्मवीर शर्मा, रामवीर शर्मा, रविंद्र सिंह, अंकुल सिंह, रविंद्र सिंह, अंकुर सिंह, कुलदीप शर्मा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button