शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: किशोरी लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के गांव खंड़सार निवासी धर्मेंद्र 23 जुलाई को उनकी 15 वर्षीय पुत्री को बहलाकर कहीं ले गया है। काफी तलाश करने पर भी पुत्री का पता नहीं चल सका है। उसे पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद