Shahjahanpur News: सरताज हत्याकांड का खुलासा न होने पर थाना घेरने की चेतावनी

तिलहर एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देते यूनियन के तहसील अध्यक्ष प्रमोद वर्मा। संवाद
तिलहर। मीरानपुर कटरा के सरताज हत्याकांड का छह माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। इससे नाराज भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 13 अगस्त तक खुलासा न होने पर 14 अगस्त को कटरा थाने का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देकर बताया कि 24 जनवरी 2023 को कटरा के मोहल्ला सराय निवासी मेडिकल व्यवसायी इज़हार आलम उर्फ सरताज की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। यूनियन के तिलहर नगर प्रभारी और सरताज के बहनोई मोहम्मद जावेद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद