शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्लाॅट के विवाद में हुई रियासत की हत्या, नाराज परिजनों ने अंटा चौराहा किया जाम

Connect News 24

Riyasat was killed in a plot dispute, angry relatives jammed Anta intersection

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी पेंट व्यापारी रियासत अली की हत्या प्लॉट के विवाद में की गई थी। आरोप है कि बुधवार को ममेरे भाइयाें ने रियासत को घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाते समय रास्ते में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। 30 मिनट तक हंगामे के बाद पुलिस ने समझाकर जाम को खुलवाया।

रियासत अली की बंका घाट के पास पेंट की दुकान है। बुधवार की शाम करीब सवा छह बजे भाई ताजीम अली, नाजिम, मशरुफ अली के साथ रोजा के रसूलपुर जहानगंज के पास बिक्री की जमीन दिखाने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में रेती निवासी ब्रोकर अनमोल मिल गया। रियासत की जमीन की बिक्री को लेकर अनमोल से पहले से बात चल रही थी। उसने जमीन दिखाने और बयाना लेने की बात कही। इसके बाद रियासत भी बाइक पर सवार होकर जमीन देखने चला गया। लौटते समय अनमोल व रियासत एक बाइक पर बैठ गए। अन्य लोग दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे।

रेती रोड पर विष्णु वाटिका के मध्य पहले से घात लगाए बैठे रियासत के ममेरे भाई चांद मियां उर्फ पप्पू, जुनैद उर्फ बबलू, जमाल उर्फ बब्बू, अकबर उर्फ छोटू, चांद मियां का बहनोई लल्ला, सुबहान ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि अनमोल के एक अज्ञात व्यक्ति ने आरोपियों के साथ मिलकर रियासत से मारपीट शुरू कर दी। लोहे की रॉड, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेदम कर दिया और भाग गए। सूचना आने के बाद भाई अजीम आदि तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को रोजा थाने ले गए। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने तुरंत घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां देर रात रियासत की मौत हो गई।

रात में एसपी सिटी सुधीर जायसवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर की ओर लाते समय रास्ते में परिवार की महिलाओं ने अंटा चौराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। मृतक की बेटी ने आरोपी पप्पू को फांसी की सजा देने या फिर उन्हें सौंपने की मांग की। सूचना पर कोतवाल केबी सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, दो गिरफ्तार

रियासत की हत्या में भाई ताजीम अली की तहरीर पर रोजा थाने में चांद मियां उर्फ पप्पू, जुनैद उर्फ बबलू, जमाल उर्फ बब्बू, अकबर उर्फ छोटू, चांद मियां का बहनाेई लल्ला, आजाद उर्फ पप्पू पठान, कासिफ, अनमोल, सुबहान व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कासिफ समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जनवरी में हुई थी मारपीट, वीडियो हुआ था वायरल

रियासत पक्ष और चांद मियां के पक्ष में जनवरी माह में विवाद हुआ था। मैरिज लॉन से निकलते समय मारपीट हुई थी। तब दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में दुश्मनी की चिंगारी सुलग रही थी।

प्लाॅट के बैनामे के बाद रुपये देने से मुकर गया था चांद मियां

मृतक के भाई अजीम के अनुसार, चांद मियां ने कुछ माह पहले 55 लाख रुपये के प्लाॅट का बैनामा दूसरे के नाम करा दिया था। प्लाॅट के रुपये देने के बजाय चांद मियां मुकर गया था। रियासत के रुपये मांगने पर चांद मियां से विवाद हुआ था। तभी से आरोपी रुपया मांगने पर धमका रहा था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रियासत की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी सितारा, बेटी फलक, इरम, नूरी, नाजिया और शाजिया और बेटे अब्दुल के आंसू नहीं थम रहे।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

अमित चौरसिया, सीओ सदर

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद

अंटा चौराहे पर खड़ी एंबुलेंस को घेरे लोग। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button