शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार

Connect News 24

Legal rights given to women

पुवायां में महिलाओं को कानूनी जानकारियां देती पुलिस टीम

पुवायां। उप निरीक्षक मंजू चौधरी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला गढ़ी, छावनी आदि में चौपाल लगाकर जागरूक किया।

एसआई मंजू चौधरी ने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न सहें और घर की बालिकाओं को भी जागरूक करें। आसपास भी महिला उत्पीड़न का कोई मामला हो तो पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस की मदद के लिए यूपी-112 की जानकारी दी।

इस दौरान बालिकाओं और किशोरियों को गुड टच, बैड टच की जानकारी भी दी गई। महिलाओं से कहा गया कि अपनी पुत्रियों का विवाह 18 वर्ष की आयु के बाद ही करें। 18 वर्ष से कम आयु पर विवाह करना गैरकानूनी है। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस टीम को समस्याएं भी बताईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button