शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत
मिर्जापुर। ग्राम मौजमपुर नवादा निवासी 36 वर्षीय शिवकुमार की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूजा ने बताया कि उसके पति शिवकुमार 26 जून को मजदूरी करने जलालाबाद गए थे। अगले दिन कोलाघाट पुल के समीप वह बेहोश पड़े मिले थे। सूचना मिलने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। वे शव को घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद