Shahjahanpur News: अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर
शाहजहांपुर। अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। उपकेंद्र पर बुधवार को दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इस दौरान पूर्वाह्न सवा 11 बजे से 11:50 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। जेई आदर्श कुमार ने रोजा और ककरा उपकेंद्र से जोड़कर सप्लाई शुरू करा दी गई थी।
शहर का अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र सबसे ज्यादा ओवरलोड रहता है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के चलते ओवरलोडिंग होने से सप्लाई बाधित रहती थी। जंपर जलना, तार टूटना आदि आम बात हो गई। उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव बना था। इसके तहत दस एमवीए का ट्रांसफार्मर भेजा गया। बुधवार को उसे लगाने का काम किया गया। रात नौ बजे तक ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की गई। संवाद