शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: न्यायालय में पेश नहीं हुआ अभियुक्त, जेल अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Connect News 24

शाहजहांपुर। न्यायालय में गवाह के आने के बावजूद अभियुक्त के जेल से पेशी पर न आने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक को नोटिस भेजा है। नोटिस में 17 जुलाई को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

नोटिस के अनुसार सरकार बनाम तस्लीम आदि आईपीसी की कई धाराओं में थाना सिंधौली की पत्रावली पेश हुई। पत्रावली में गवाही होनी थी। गवाह संजीव कुमार न्यायालय में उपस्थित हुए। वह सरकारी कर्मचारी हैं और बरेली से गवाही देने आए थे। वहीं अभियुक्त जेल से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए। इस पर न्यायालय ने जेल अधीक्षक को 17 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। गवाह और अदालत का समय बर्बाद करने के लिए एक मात्र जिम्मेदार जेल अधीक्षक हैं।

अदालत ने कहा है कि जेल अधीक्षक अपना स्पष्टीकरण दें कि क्यों न इस कृत्य के लिए जेल अधीक्षक का एक दिन का वेतन काटकर साक्षी को दिया जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button