रामपुर

Rampur News: भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष के लिए तीन नामों का भेजा प्रस्ताव

Connect News 24

Sent proposal of three names for District President of Bku Tikait

रामपुर के जिला भाकियू टिकैत के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते किसान।   संवाद

रामपुर। भाकियू टिकैत के नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल को अध्यक्ष मानने से इन्कार कर दिया। इस दौरान नए जिलाध्यक्ष के लिए तीन नामों का प्रस्ताव बनाकर मुजफ्फरनगर भेजा गया है। साथ ही नहर विभाग के खिलाफ दोबारा आंदोलन का एलान किया गया है। सैदनगर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में नहर विभाग पर धरना देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिलाध्यक्ष द्वारा राजपाल सिंह समेत तीन पदाधिकारियों को निष्कासित करने का विरोध बढ़ता जा रहा है। जिलाध्यक्ष के समर्थकों की पंचायत के बाद नाराज कार्यकर्ता सोमवार को चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। नाराज कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वह किसी भी हालत में जगजीत सिंह गिल को जिलाध्यक्ष स्वीकार नहीं करेंगे। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक किसानों की समस्याओं को लेकर कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया है।

आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष की सिंचाई विभाग में साठगांठ है। राय मशविरा के बाद नए जिलाध्यक्ष के लिए चौधरी राजपाल सिंह, जज्बीर सिंह और लखविंद्र सिंह गिल के नामों का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के जरिए प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पास मुजफ्फरनगर स्थित केंद्रीय कार्यालय भिजवाया। इस दौरान 16 जुलाई से फिर बेमियादी आंदोलन फैसला लिया गया। पंचायत में चौधरी अजीत सिंह, लखविंद्र सिंह गिल, राहत खान, जुबैद आलम, सुभाष चन्द्र शर्मा, रघुबर सिंह, खलील अहमद, हाफिज अय्यूब, यामीन खान, छिद्दा नेता, नदीम खान, सलामत जान, साबिर अली, चौधरी सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button