शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला

Connect News 24

The bull killed the farmer

कलान में सांड के हमले से नन्हें की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

कलान। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर कबरा निवासी नन्हें (42) को सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नन्हें खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार को वह गेहूं पिसाने बैलगाड़ी से ग्राम इकरीखेड़ा जा रहे थे। इस बीच सांड़ ने नन्हें के ऊपर हमला कर दिया। सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला। सांड़ के हमलावर होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने लाठी से प्रहार कर उसे भगाया। हादसे के बाद भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गईं। पत्नी रेखा देवी शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button