पीलीभीत

Pilibhit News: रोडवेज बस की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Connect News 24

Laborer dies after being hit by roadways bus

पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन। संवाद

-टनकपुर मार्ग पर न्यूरिया थाने के पास हुआ हादसा

-चालक-परिचालक बस छोड़कर भागे, परेशान हुए यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी

न्यूरिया। टनकपुर मार्ग पर शुक्रवार रात घर लौट रहा एक मजदूर रोडवेज बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी राजू (25) पुत्र भोजराज मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को मजदूरी से आने के बाद वह अपने मोबाइल को सही कराने के लिए न्यूरिया गया था। मोबाइल को सही कराकर रात करीब आठ बजे पैदल ही अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान टनकपुर-पीलीभीत हाईवे पर पीलीभीत की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने न्यूरिया थाने के पास राजू को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर मारने के बाद चालक व परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। राजू की तीन वर्ष पूर्व बिहार की इंदु से शादी हुई थी। उसके दो बेटे नितेश व नितिन हैं। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यात्रियों को देना पड़ा दोगुना किराया

युवक की मौत होने के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। ऐसे में उस बस से यात्रा करने वाले यात्री काफी देर दूसरे वाहन का इंतजार करते रहे। बाद में दूसरी बस या अन्य वाहनों से लोग गए। यात्रियों को एक ही दूरी का दो बार किराया देना पड़ा। साथ ही लोग काफी देरी से अपने घरों को पहुंच सके।

पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button