शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हत्यारोपी के परिजन बना रहे समझौते का दबाव

Connect News 24

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर रहने वाली वैशाली की आठ माह की बच्ची प्रीति को फेंककर मार डालने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने हत्यारोपी के परिजन और पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसे रुपये नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए है।

बृहस्पतिवार को तड़के प्रीति को सिंधौली के आयूं गांव निवासी अशोक ने जमीन पर फेंककर मार डाला था। लोगों ने आरोपी की घेरकर पिटाई लगाने के बाद उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। रविवार को मृतका की मां वैशाली ने हत्यारोपी के परिजन और रेलवे पुलिस के एक दरोगा पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई, पर पुलिस ने उचित धाराएं नहीं लगाई हैं।

रेलवे पुलिस ने भीड़ को हटवाया, दुकानदारों को चेताया

रेलवे स्टेशन के परिसर में हुई घटना के बाद जीआरपी अलर्ट हो गई है। इंस्पेक्टर मोहम्मद रेहान ने शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन के बाहर दुकानों पर लगने वाली भीड़ को हटवाया। उन्होंने भीड़ नहीं लगने देने की दुकानदारों को चेतावनी दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button