रामपुर

Rampur News: प्रियंका गांधी को रामपुर से चुनाव लड़ाने की उठाई मांग

Connect News 24

रामपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती के मौके पर जहां कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग पार्टी हाईकमान से की। जिला व शहर कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर यह मांग रखी है।

कांग्रेस के जिला कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उनके चित्र का माल्यापर्ण कर उनको सादर नमन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक सुर में प्रियंका गांधी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से टिकट देने की मांग रखी। इसको लेकर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र भेजा गया है। प्रस्ताव और मीटिंग में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष नोमान खां, सतनाम सिंह, नाजिश खां,नासिर मलिक, महेंद्र सिंह यदुवंशी आदि मौजूद रहे।

राहुल गांधी की सियासी दौड़ देख भाजपाई घबराए

रामपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि राहुल गांधी की सियासी दौड़ को देखते भाजपा के नेता परेशान हो गए हैं। शाहबाद में आयोजित बैठक में कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा यह वक्त बहुत कीमती है इसकी फिक्र करें। इस अवसर पर यूपीसी के सदस्य शारिब अली खां, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष वारिस मियां, हारुन खां, बासित मियां, शमीम अहमद अंसारी आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button