‘भ्रष्टाचार में लिप्त हैं इंस्पेक्टर’: भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लगाया आरोप, पत्र लिख डीजीपी से शिकायत

अलापुर थाना
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बदायूं के थाना अलापुर के इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की है। उन्होंने डीजीपी को पत्र भेजकर कहा है कि इंस्पेक्टर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सांसद ने पत्र में बताया कि अलापुर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान अनैतिक कार्यों में लिप्त हैं। क्षेत्रीय जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं को आए दिन अपमानित करते हैं। इनकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जुआ, सट्टा समेत कई अवैध कार्य करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर ने हिस्ट्रीशीटर को बचाया तो खफा हुए एसएसपी, लगाई फटकार
उनकी जन समस्याओं में कोई रुचि नहीं हैं। सांसद के पीआरओ राहुल कश्यप के मुताबिक सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को थाना प्रभारी के पद पर रहने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। सांसद ने डीजीपी को पत्र भेजकर इंस्पेक्टर को अलापुर से हटाकर उनके खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की जाए।