Shahjahanpur News: गन्ने के खेत में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:10 AM IST
शाहजहांपुर। निगोही के एक गांव में विवाहिता अपने पति को घर में छोड़कर प्रेमी से मिलने के लिए गन्ने के खेत में पहुंच गई। नींद से जागे पति ने पत्नी की तलाश शुरू की और गन्ने के खेत में दोनों को पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर पिटाई के बाद डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया है।
शाहजहांपुर निवासी युवती की बुआ शहर के मोहल्ला जलालनगर में रहती हैं। शादी से पूर्व उसका यहां उनका आना-जाना था तभी उसका युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। उनकी फोन पर बातचीत होती रही। फरवरी में उसकी निगोही के गांव में शादी हो गई। सोमवार रात महिला उठकर अपने प्रेमी से मिलने के लिए गन्ने के खेत में पहुंच गया। तड़के करीब चार बजे पति की आंख खुली तो उसने पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। पड़ोस के गन्ने के खेत में कुछ हलचल महसूस होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद डायल 112 को बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर आए महिला के पिता से ससुराल पक्ष की नोकझोंक हो गई। महिला को ससुर के हवाले कर दिया गया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।