Budaun News: पुलिस ने सैदपुर के पास पकड़े तीन तस्कर, 1.70 किग्रा अफीम बरामद

वजीरगंज थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े अफीम तस्कर। स्रोत-पुलिस
रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल, दो बाइक भी कब्जे में लीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सैदपुर। थाना वजीरगंज पुलिस ने मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1.70 किग्रा अफीम व दो बाइकें बरामद की गईं। तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा है।
पुलिस एमएफ हाईवे पर कस्बे के पास स्थित शमशेर पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रही थी कि अचानक सूचना मिली कि दो बाइकों से तीन लोग आ रहे हैं। इनके पास अफीम है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास 1.70 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। यह लोग बाइकों के कागजात भी नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों बाइकें सीज कर थाने पर खड़ी करने के बाद पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में रोहित सिंह, आयुष सिंह निवासी सोमवार बाजार कस्बा व थाना बिसौली, नितिन शर्मा निवासी ग्राम हतसा, थाना बिसौली हैं।
अफीम तस्करों ने पूछताछ में बताया वह फरीदपुर से अफीम खरीद कर लाए थे और दिल्ली में बेचने की योजना थी।