Shahjahanpur News: दिवाली पर शराब पीने के लिए की थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:27 AM IST

सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बेहटी में एक घर में चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। दो युवकाें ने दिवाली पर शराब खरीदकर पीने के लिए चोरी की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़ित विजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि रविवार की रात उनके घर में रखा सिलिंडर, भट्टी, तवा आदि अज्ञात चोर ले गए थे। घटना के वक्त वह लोग सो रहे थे। सुबह उनको चोरी का पता चला था। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। संदेह के आधार पर सुनील और मोहित निवासी बेहटी को पेट्रोल पंप के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दोनों दूसरे जिले में मेहनत-मजदूरी करते हैं। त्योहार पर अपने गांव आने पर वीरेंद्र के घर को देख लिया था। शराब खरीदने के लिए सामान चोरी कर झाड़ियों में छिपा दिया था।