पीलीभीत

Pilibhit News: स्कार्पियो की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Connect News 24

पूरनपुर। स्कार्पियो की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पिता की ओर से स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा अन्य हादसों में बाइकों की टक्कर में मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव झुकना निवासी सुखदेव 11 नवंबर की सुबह स्कार्पियो की टक्कर से घायल हो गए थे। पिता करम सिंह ने बताया कि सुखदेव बाइक से पूरनपुर से घर जा रहा था। सुखदेव को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी अगले दिन मौत हो गई। पुलिस ने करम सिंह की ओर से स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इसके अलावा मंगलवार को असम हाईवे पर बाइकों की टक्कर में गांव रंपुरा कपूरनपुर निवासी विनोद कुमार (22) दूसरी बाइक पर सवार गांव केसरपुर निवासी हसीब बेग (32) और उसकी मां गुजारा बेगम (55) घायल हो गई। हसीब बाइक से अपनी मां को लेकर गांव जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक सवार विनोद बाइक से नगर की ओर आ रहा था। सीएचसी लाए गए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button