Pilibhit News: रंपुरा गांव में दूसरे दिन मिले 18 डेंगू पीड़ित मरीज

गांव रंपुरा में लगे शिविर में पहुंचे मरीज-। स्रोत ग्रामीण
पूरनपुर। गांव रम्पुरा कपूरपुर मेंं दूसरे दिन भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मंगलवार को 270 मरीज पहुंचे। 154 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया और डेंगू बुखार की जांच कराई गई। जांच में मंगलवार को 18 बुखार पीड़ित डेंगू बुखार से पीड़ित मिले। बुखार के मरीजोंं की बढ़ती संख्या पर मंगलवार को गांव में फागिंग और नालियों मेंं कीटनाशक का छिड़काव कराया गया।
सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शिविर में पहुंचे 324 मरीजों में 175 मरीज बुखार के थे। 46 बुखार पीडि़तों की डेंगू बुखार और 89 की मलेेरिया बुखार की जांच कराई गई थी। सोमवार को जांच में तीन मरीज डेंगू बुखार से पीडि़त मिले। मंगलवार को फिर गांव में शिविर लगाया गया गया। शिविर में पहुंचे 270 मरीजों में 154 मरीज बुखार के थे। 49 बुखार पीडि़तों की मलेरिेया और 105 बुखार पीडि़तों की डेंगू बुखार की जांच कराई गई। जांच में मंगलवार को 18 बुखार पीडि़तों को डेंगू बुखार होना पाया गया। एक गांव में 18 डेंगू बुखार से पीडि़त मिलने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। गांव में मलेरिया विभाग की टीम भेजकर गांव में फॉगिंग और नालियों में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। डेंगू बुखार से गंभीर मरीजों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। शिविर में चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर, एलटी अजीम, ट्रेनी फार्मासिस्ट नीलेश थे।
बीसलपुर में दो वृद्धाओं की बुखार से मौत
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी अनिल सक्सेना ने बताया कि उनकी मां कामिनी देवी (90) पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहीं थीं। सोमवार को उनका निधन हो गया। उधर, मोहल्ला दुबे निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी बुआ कमला देवी (91) पिछले तीन सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहीं थी। मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया। दोनों वृद्धाओं का उपचार नगर के ही अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि बुधवार को दोनों स्थानों पर टीमें भेजकर जांच कराई जाएगी। संवाद
बिलसंडा में ठेकेदार की बुखार से मौत
बिलसंडा। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। सोमवार को बुखार से पीड़ित से एक ठेकेदार की मौत हो गई। डेंगू से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को देर शाम बुखार से पीड़ित नगर पंचायत के एक बिजली ठेकेदार मुकेश राठौर (41) की मौत हो गई। पिछले चार-पांच दिन से वह संभावित डेंगू की चपेट में थे। पहले उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा था, लेकिन सेहत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लेकर बरेली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार को देर शाम उपचार के दौरान मुकेश राठौर की मौत हो गई। संवाद