Pilibhit News: दिल्ली में रह रहा दियोरिया का युवक लापता
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत निवासी गुड्डू शर्मा ने बताया कि उनके भाई मुन्नालाल दिल्ली के निकट स्थित गांव गालिबपुर में एक मकान में किराये पर रहकर पुताई का काम करते हैं। मकान मालिक ने उनसे काफी समय पहले 1.80 लाख रुपये उधार लिए थे। मांगने पर मकान मालिक ने मुन्नालाल के साथ मारपीट की, इसके बाद उन्हें कहीं गायब कर दिया।
गुड्डू ने मंगलवार को जानकारी होने पर मकान मालिक से फोन पर अपने भाई के बारे में पूछा, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गुड्डू ने दियोरिया कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। दियोरिया पुलिस ने यह कहकर गुड्डू को दिल्ली पुलिस में तहरीर देने का सुझाव दिया कि इस घटना का दियोरिया पुलिस से कोई संबंध नहीं है। उसके बाद गुड्डू दिल्ली रवाना हो गया। संवाद