पीलीभीत

Pilibhit News: चेन और तीन लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Connect News 24

बीसलपुर। थाना बिलसंडा के गांव मलकापुर के एक ग्रामीण ने मंगलवार को यहां कोतवाली में पुत्री की ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मलकापुर निवासी नन्हेंलाल ने बताया कि उनकी पुत्री नीरज की शादी बीसलपुर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी मनेंद्रपाल से हुई है। विवाह में सोने की चेन और तीन लाख रुपये न मिलने से नाराज होकर वर पक्ष के लोग नीरज का उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, विफल रहे।

13 नवंबर को वर पक्ष के लोगों ने नीरज को मारपीट कर घर से निकाल दिया। नीरज ने अपने मायके में जाकर अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। नन्हेंलाल ने मंगलवार को अपनी पुत्री नीरज के साथ पूरनपुर कोतवाली नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नन्हेंलाल की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में नीरज के पति मनेंद्र पाल, वर पक्ष के ही अतेंद्र पाल, नितेंद्र पाल, बिट्टू और स्वदेश कुमारी को नामजद किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button