Shahjahanpur News: ट्रेनों में पैर रखने की भी नहीं मिल रही जगह
शाहजहांपुर। अन्य प्रदेशों में रहकर काम करने वाले जिले के लोग दिवाली पर घर आने शुरू हो गए हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ उमड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने को लेकर यात्री संघर्ष करते नजर आए।
सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में है। इनके अलावा हरियाणा, पंजाब से आने वाली ट्रेनें भी फुल चल रहीं हैं। जनरल कोच में यात्री भूसे की तरह भरकर यात्रा करने पर मजबूर हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को ट्रेनों में अधिक भीड़ रही। पूर्वाह्न 11 बजे आई त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में पैर रखने भर की जगह नहीं थी। दिल्ली की ओर से आने वाली 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस का भी यही हाल रहा। चंडीगढ़ से चलने वाली 15011 चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस तथा कोलकाता से चलकर आने वाली 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी खूब भीड़ रही।
आज से चलेंगीं अतिरिक्त ट्रेनें : स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि रेलवे ने तीन त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, जोकि 10 और 11 नवंबर से चलेगी। इनमें 04494/93 आनंद विहार-लखनऊ और 04498/97 आनंद विहार-वाराणसी गतिशील एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ही ट्रेनों का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा। वहीं, दिल्ली से शाहजहांपुर आने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 10 नवंबर को 198, थर्ड एसी में 100, 12 नवंबर को 129, थर्ड एसी में 11 नवंबर को 96 व 12 नवंबर को 33 वेटिंग है। 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में 10 नवंबर को 323, 11 नवंबर को 380 व 12 नवंबर को 146 वेटिंग है, जबकि 14208 पदमावत एक्सप्रेस में 9 नवंबर को 255, 12 नवंबर को 130, 15910 अवध असाम एक्सप्रेस में 10 नवंबर को 237, 11 नवंबर को 262 तथा 12 नवंबर को 193 वेटिंग है। 14206 अयोध्या एक्सप्रेस में 10 नवंबर को 198, 12 नवंबर को 74, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में नौ नवंबर को 197 वेटिंग चल है। वहीं शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली 14205 अयोध्या एक्सप्रेस में 15 नवंबर को 105 व 16 नवंबर को 102 वेटिंग है। हालांकि