शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: धनतेरस पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग, खील-खिलौने की हो रही खूब बिक्री

Connect News 24

crowd of people gathered in the market on Dhanteras in Shahjahanpur

बर्तन की दुकान में खरीदारी करतीं महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में धनतेरस पर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में शुक्रवार सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर के सदर बाजार, गोविंदगंज, बहादुरगंज, चौक और जलालनगर स्थित बाजारों में स्थित दुकानों पर भीड़ भाड़ देखी जा रही है। सबसे ज्यादा लोग सराफा, वाहन और बर्तन की दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई दिए। देर रात तक यह सिलसिला चलेगा।  

शुक्रवार को पंच पर्व की धनतेरस के साथ शुरुआत हो गई। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने बृहस्पतिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। बर्तन की दुकानें रातभर सजाई गईं, तो सराफा, वाहन आदि के शोरूम भी सजधज तैयार हुए। शुक्रवार को सभी दुकानें फूलों की माला और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजी दुकानों आकर्षक दिख रही थीं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: जुआरी पकड़ने गई पुलिस ने किसान को पीटकर किया अधमरा, दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button