शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक पर चढ़कर कूदने की धमकी, हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST

Threat to jump on overhead tank, ruckus

टंकी से उतरने  के बाद अपनी बच्ची को गोद में लिए खड़ा वशीम। संवाद

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में स्थित ओवरहेड टैंक पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सब्जी विक्रेता वसीम चढ़ गया। उन्होंने कूदने की धमकी दी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर वसीम को करीब साढ़े चार घंटे बाद समझाकर नीचे उतारा। वसीम का कहना था कि उसने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये लिए थे। ब्याज चुकाते-चुकाते उसका ठेला तक बिक गया। फिर भी वह लोग कर्ज चुकाने के लिए परेशान कर रहे हैं।

सब्जी विक्रेता वसीम ने निजी फाइनेंस कंपनी से कर्ज ले रखा है। आरोप है कि उससे अधिक ब्याज मांगा जा रहा है। आर्थिक संकट से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने वसीम से नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम और सीओ सिटी बीएस वीर कुमार पहुंचे। उन्होंने वसीम से बात की। अनाउंस करके उसकी सभी शर्तें मानने और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस पर वह शाम करीब 4:30 बजे नीचे उतर आया। इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान ने उसे ठेला खरीदने के लिए 5100 दिए। चौकी प्रभारी सरायकाइयां शिवम कुमार ने उसे परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम ने बताया कि वसीम ने कुछ लोगों पर अधिक ब्याज वसूलने का आरोप लगाया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button