शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुखार से डीफार्मा की छात्रा समेत तीन की मौत

Connect News 24

पुवायां। बुखार का प्रकोप थमने कम नहीं हो रहा। क्षेत्र में बुखार से डी-फार्मा की छात्रा समेत तीन की मौत हो गई। उनका उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा था। सीएचसी अधीक्षक ने बुखार से मौतों की जानकारी से इन्कार किया है।

देवस्थान मोहल्ला निवासी राजेश कटियार की 18 वर्षीय पुत्री मानसी डीफार्मा की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। चार दिन से उसे बुखार आ रहा था। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार रात में डेढ़ बजे उसकी हालात खराब होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गईं।

इसी तरह मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी 62 वर्षीय मोहनीश रस्तोगी को मंगलवार की रात में बुखार आया था। वह निजी डॉक्टर से दवा लेकर आए थे। बुधवार सुबह वह बेड में मृत अवस्था में मिले। मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी स्व.लियाकत की पत्नी दिलवरी (70) बुखार से पीड़ित थीं। उनकी भी बुखार के चलते मौत हो गई। तीन मौतों के होने के चलते लोगों में बुखार को लेकर दहशत व्याप्त है। इससे पहले भी बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.नरेंद्र पाल ने बताया कि बुखार से किसी भी व्यक्ति की मौत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button