Shahjahanpur News: नेशनल खेलेंगे 10 मीटर एयर रायफल के तीन खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:36 AM IST

शाहजहांपुर के तीन खिलाड़ियों ने दस मीटर एयर रायफल में नेशनल क्वालीफाई कर लिया। स्रोत-स्वयं
शाहजहांपुर। तारीन बहादुरगंज स्थित इमीनेंस शूटिंग रेंज के तीन खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर रायफल नेशनल में क्वालीफाई कर लिया। जिले में लौटने पर उनका फूल माला पहनाकर उत्साह बढ़ाया गया।
फरीदाबाद में डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुए नेशनल में खिलाड़ी वेदांश मिश्रा, सार्थक दीक्षित और सक्षम यादव ने 100 अंकों के मैचों में छह सौ में 580 अंक हासिल कर क्वालीफाई कर लिया। वेदांश मिश्रा ने अधिकतम स्कोर प्राप्त कर इंडिया टीम के ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई किया।
खिलाड़ियों के लौटने पर इमीनेंस रेंज के संचालक सनी गुप्ता ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनकी हौसला आफजाई की। रेंज के संरक्षक विनोद गुप्ता ने खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया। संवाद