शाहजहाँपुर

SI Suicide Case: मोबाइल में छिपा है दरोगा वरुण की आत्महत्या का राज, लेकिन पुलिस के सामने है ये मुश्किल

Connect News 24

secret of Inspector Varun Singh suicide is hidden in his mobile

दरोगा वरुण कुमार सिंह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के परौर थाने में दरोगा की आत्महत्या मामले का राज उनके मोबाइल फोन में हो सकता है लेकिन पुलिस तीन दिन बाद भी फोन का पैटर्न लॉक नहीं खोल सकी है। डाटा नष्ट होने की आशंका पर पुलिस ने फोन सील कर साइबर सेल को भेजा है। वहां के विशेषज्ञ पुलिस की मदद करेंगे।

शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव चौदह हाड़ी निवासी 35 वर्षीय उपनिरीक्षक वरुण ने बृहस्पतिवार रात थाना परिसर में सरकारी आवास में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उनका शव शुक्रवार को कमरे में पंखे से लटका मिला था। वे वायरलेस इयरबड लगाए थे। 

बताया जा रहा था कि आत्महत्या के वक्त वह मोबाइल फोन पर किसी से कॉल पर बात कर रहे थे। ऐसे में प्रकरण को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वरुण के चचेरे भाई शामली जिले के भाकियू जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर गहनता से मामले की जांच की मांग की थी। उन्होंने मोबाइल फोन से छेड़खानी का भी आरोप लगाया था। 

ये भी पढ़ें- बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला

पुलिस ने दरोगा के मोबाइल फोन को खोलने का प्रयास किया, लेकिन पैटर्न लॉक के चलते कामयाबी नहीं मिल सकी। जबरन खोलने से डाटा नष्ट होने की आशंका है। रविवार को वरुण का मोबाइल सील कर जिला मुख्यालय पर साइबर सेल को भेजा गया जहां पर विशेषज्ञ फोन खोलने का प्रयास करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button