Budaun News: श्रीरामनगर कॉलोनी में हुए विवाद में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र की श्रीरामनगर कॉलोनी में शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कॉलोनी के सुरेंद्र आहूजा का कहना है कि उनका बेटा यश और उसकी पत्नी निवेदिता मंदिर जा रही थी। रास्ते में कॉलोनी के ही अरविंद गुप्ता, उनके बेटे अंकित गुप्ता, अंकुर गुप्ता और पारस गुप्ता से गाड़ी साइड में करने को लेकर विवाद हो गया। इन लोगों ने मारपीट की और तलवार से हमला कर दिया। सुरेंद्र आहुजा ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर, अरविंद गुप्ता का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार की कार से श्रीरामनगर कॉलोनी से विजयनगर कॉलोनी की ओर जा रहे थे कि तभी गाड़ी हटाने को लेकर यश आहूजा से विवाद हो गया। यश और राजू आहूजा गाड़ी से उतर आए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। यह देखकर उनका बड़ा बेटा अंकित आ गया। उन्होंने अंकित और उसकी पत्नी से भी मारपीट की। बाद में उनके घर पर आकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने यश आहूजा, राजू आहूजा और वरुण आहूजा के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद