शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: टमाटर दो सौ रुपये किलो, प्यूरी से चला रहे काम

Connect News 24

Tomatoes two hundred rupees per kg, running with puree

सब्जी मंडी में बिक्री के लिए लगे टमाटर।संवाद

शाहजहांपुर। बारिश के कारण फसल खराब होने और सीजन न होने के चलते टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। अब तक 160 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 200 रुपये हो गया है। वहीं टोमेटो प्यूरी 100 रुपये की 800 ग्राम बिक रही है। इसकी वजह से प्यूरी की मांग अचानक बढ़ गई है, जबकि टमाटर खरीदने से लोग बच रहे हैं।

बृहस्पतिवार को शहर की बहादुगंज सब्जी मंडी में टमाटर फुटकर में 200 रुपये किलो बिका। रोजा स्थित थोक मंडी में टमाटर के दाम 3300 रुपये पेटी रहे। एक पेटी में 22 से 25 किलो टमाटर आते हैं। सब्जी विक्रेता सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि महंगा होने के कारण टमाटर की बिक्री इन दिनों काफी कम है। जिसको बहुत जरूरत है, वहीं थोड़ा बहुत खरीदकर ले जा रहे हैं।

सुरेंद्र ने बताया कि वह बुधवार को ही रोजा स्थित थोक मंडी से टमाटर की पेटी लेकर आए थे। इसमें मात्र दो-तीन किलो टमाटर ही बिक सके हैं। वहीं, सुभाषनगर निवासी आदेश सक्सेना ने बताया कि वह एक सप्ताह बाद सब्जी लेने बाजार आए हैं। पहले 120 रुपये किलो टमाटर मिले थे, तब आधा किलो लेकर गए थे। अब 200 रुपये किलो है तो 250 ग्राम ही खरीदकर ले जा रहे हैं।

बहादुरगंज के किराना व्यापारी शिवम गुप्ता ने बताया कि 800 ग्राम टोमेटो प्यूरी का रेट 100 रुपये है। जब से टमाटर महंगा हुआ है, इसकी मांग बढ़ गई है। टोमेटो प्यूरी को कई दिनों तक रखकर उपयोग में लाया जा सकता है।

गोभी के दाम भी 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े

बाजार में फूलगोभी के दाम भी बढ़े हैं। कभी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाली अब 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। उसमें भी कीड़े लगे होने की शिकायत आ रही है। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि वह थोक में गोभी लेकर आए थे, उसको बेचने के लिए मुनाफा नहीं ले रहे। खराब होने की आशंका है।

मंडी में स्टाल लगाकर बेचा जा रहा सस्ता टमाटर

शाहजहांपुर। बाजार में दो सौ रुपये किलो बिक रहा टमाटर रोजा मंडी में स्टॉल लगाकर सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। मंडी सचिव प्रवीण अवस्थी ने बताया कि सुबह 8:00 से मध्याह्न 12:00 बजे तक स्टॉल लगता है। जिस थोक रेट में टमाटर आता है, उसी भाव बेचा जाता है। यहां पर अमूमन 75 से 100 रुपये किलो टमाटर का दाम रहता है। हालांकि एक व्यक्ति को एक किलो ही टमाटर दिया जाता है। टमाटर की आवक मंडी में बहुत कम है। जब तक टमाटर की किल्लत रहेगी, तब तक ऐसे ही स्टॉल लगता रहेगा। फल मंडी इंचार्ज राम गोपाल इसकी जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। संवाद

सब्जी मंडी में बिक्री के लिए लगे टमाटर।संवाद

सब्जी मंडी में बिक्री के लिए लगे टमाटर।संवाद

सब्जी मंडी में बिक्री के लिए लगे टमाटर।संवाद

सब्जी मंडी में बिक्री के लिए लगे टमाटर।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button