Shahjahanpur News: वाणिज्यिक भवन पर कई गुना कर बढ़ाने से व्यापारी नाराज

नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे द्योग व्यापार व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी। स
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में महापौर अर्चना वर्मा को ज्ञापन दिया गया। इसमें भवनों पर करों में बेतहाशा वृद्धि किए जाने को लेकर नाराजगी जताई गई।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी इतनी दरें लागू नहीं हैं, जितनी यहां पर हैं। पिछले पांच सालों से जोड़कर उसकी वसूली की जा रही है। अगर कोई इसका विरोध करता है तो उसके प्रतिष्ठान को सील करने की धमकी दी जाती है। इसको लेकर नगर आयुक्त से वार्ता की गई तो उन्होंने निगम के चुनाव पश्चात बोर्ड की बैठक में दरों को कम करने की बात कही। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजीव राठौर, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, धर्मपाल रैना, सुनील गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, मोहम्मद रफी, अभिषेक मोहन, चंद्र प्रकाश गुलाटी आदि शामिल रहे।