शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छह माह से केंद्रीय वित्त की किस्त न आने पर प्रधानों ने दिया ज्ञापन

Connect News 24

Chiefs gave memorandum on non-payment of central finance installment for six months

शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। संवाद

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इससे पहले ग्राम प्रधान जिला पंचायत कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रधान एक हैं। जरूरत पड़ी तो सरकार को पूरी ताकत दिखा देंगे। जिलाध्यक्ष झब्बू सिंह यादव ने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी न हुईं तो हम सभी धरना देने को मजबूर होंगे। सिंधौली ब्लाॅक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानों से तो सरकार बहुत उम्मीदें करती है और हर काम कराना चाहती है, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। छह महीने से अब तक कोई भी केंद्रीय वित्त की किस्त खातों में नहीं आई है।

कोरोना काल में जब सभी अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ रहते थे, उस समय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी कहते थे, प्रधान को फोन लगाओ। प्रधान का फोन अवश्य ही खुला होगा। मांग है कि केंद्रीय वित्त की किस्त खातों में भेजी जाए। प्रधानों की समस्याओं का भी निस्तारण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव महाराज सिंह यादव, जिला महासचिव वृक्षपाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button