शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सड़क बनवाने और यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने की व्यापारियों ने उठाई मांग

Connect News 24

Traders raised demand for road construction and imposition of traffic police duty

बहादुरगंज में खोदी गई सड़क को देखते व्यापार मंडल के सदस्य। संवाद

शाहजहांपुर। बुधवार को धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने उप्र उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के सदस्यों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। व्यापारियों ने कहा कि सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों को तत्काल सही कराया जाए और यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

बुधवार को व्यापारियों ने सड़क खोदाई के कारण व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव के मद्देनजर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद कलक्ट्रेट में जल निगम के अधिकारी, ठेकेदार के साथ ही एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ ट्रैफिक जगदीश टम्टा, सीओ सिटी बीएस वीरकुमार आदि के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की।

बैठक में बाजार में खोदाई के कारण आ रही दिक्कतों पर व्यापारियों से सुझाव मांगे गए। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि अभी तक जो रोड गड्ढे खोदे गए हैं, सबसे पहले उन रोड पर पत्थर डालकर पैचवर्क किया जाए। बरसात में सड़क दलदल हो जाएंगी। जल निगम जब भी सड़क खोदे तो यातायात पुलिस को सूचित करे ताकि वहां पर ट्रैफिक संचालन के लिए पुलिस लगाई जा सके।

इस दौरान महानगर महामंत्री अमित शर्मा, बहादुरगंज के अध्यक्ष कंचन गुप्ता, पंकज टंडन, महामंत्री पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, हनी सिंह, वीरपाल सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार का जायजा लिया और ठेकेदार को प्राथमिकता से कार्य करने को कहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button