इश्क में ‘वीरू’ बनना पड़ा भारी: प्रेमिका ने नहीं की बात तो कॉलेज की छत पर चढ़ा था प्रेमी, अब फंसा मुश्किल में

प्रेमिका से मिलने कानपुर से बरेली पहुंचा था प्रेमी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर स्थित फार्मेसी कॉलेज की छत पर वीरू बनकर हंगामा करना युवक को महंगा पड़ गया। प्रेमिका द्वारा ब्लॉक करने पर कानपुर के युवक योगेश यादव ने बुधवार को कॉलेज में करीब पांच घंटे हंगामा किया था। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। बृहस्पतिवार को छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कानपुर के मोहल्ला श्याम नगर थाना चकेरी निवासी योगेश यादव और शहर की लड़की वहां के एक ही स्कूल में कक्षा नौ से साथ-साथ पढ़े थे। दोनों के बीच प्यार हो गया। लड़के ने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी और डेयरी पर काम करने लगा। वहीं, छात्रा ने फरीदपुर के एक कॉलेज में डीफार्मा में प्रवेश ले लिया।
छात्रा ने किया था ब्लॉक
दूर रहने पर दोनों की मोबाइल फोन पर चैट और वीडियो कॉलिंग के जरिये बातें होती थीं। मंगलवार को युवक ने छात्रा को कई बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद छात्रा ने उसे कॉल किया तो युवक ने कॉल रिसीव न करने की वजह पूछी। इस पर झगड़ा हो गया। इसके बाद छात्रा ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।
ये भी पढ़ें- UP : छह लड़कों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर हमला; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव



