शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विलंब से आ रही ट्रेनें, भीड़भाड़ से यात्री परेशान

Connect News 24

शाहजहांपुर। कोहरे की वजह से एक दिसंबर से 29 फरवरी तक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली सात ट्रेनें निरस्त हैं। बाकी ट्रेनें भी विलंब से आ रही हैं। ट्रेनों में भीड़भाड़ के कारण यात्री परेशान हैं।

रेलवे ने 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 29 फरवरी, जबकि 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त की है। 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी, 14673 शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 29 फरवरी और 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त की गई है। जबकि 14673 शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहने की घोषणा की हुई थी।

13006/05 मुगलसराय एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। वहीं, छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग संबंधी विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 05459/60 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर भी निरस्त रही। इसको 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त किया गया है।

कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से आई

– रामपुर होकर काशी जाने वाली 13152 कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से आई। 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। जबकि कानपुर से चलकर शाहजहांपुर आने वाली 12469 जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुधवार को 40 मिनट, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की होकर जम्मूतवी जाने वाली 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस 21 मिनट लेट रही। दिल्ली से चलने वाली सत्यागृह एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आ सकी।

कोहरे और रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त हैं। इन ट्रेनों का फरवरी के बाद फिर से संचालन शुरू हो सकेगा। यात्रियों को दूसरा विकल्प लेकर चलना चाहिए। – एसके ठाकुर, सीएमआई


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button