शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: निगोही रोड पर ट्रांसफार्मर फुंका, रोजा की 33 केवी लाइन में फाल्ट

Connect News 24

Transformer blew on Nigohi Road, fault in Rosa's 33 KV line

शाहजहांपुर में वर्कशॉप का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता आनंद कुमार।

शाहजहांपुर। भीषण गर्मी व ओवरलोडिंग के कारण बिजली के उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। सोमवार सुबह निगोही रोड पर श्यामगंज गौटिया शिवमंदिर के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं रात रोजा की 33 केवी लाइन ट्रिप हो गई।

सोमवार सुबह निगोही रोड पर मंदिर के पास रखा ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर गर्म होने के कारण आग लग गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। करीब चार घंटे के बाद इमरजेंसी ट्रॉली लगाकर बिजली की आपूर्ति को बहाल किया गया।इसी तरह रात करीब एक बजे पैना ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन ट्रिप हो गई। मोहम्मदी रोड पर जंपर जलने के चलते करीब तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। भीषण गर्मी में आपूर्ति गुल होने से लोग परेशान रहे।

छह दिन से वार्ड आठ के लोग परेशान

वार्ड नंबर आठ ब्रज विहार, माधव नगर कॉलोनी में लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। ओवरलोड ट्रांसफार्मर के कारण बंच लाइन जलने की समस्या आने के विरोध में सोमवार को पार्षद रामबरन सिंह ने एसई प्रीतम सिंह से मुलाकात की। उन्हें बताया कि ट्रांसफार्मर पर भार अधिक होने के कारण बंचलाइन जल जाती है। ब्रजविहार, माधव नगर में एक नया ट्रांसफार्मर लगाकर लोड को दो भागों में बांटने की मांग की गई। एसई ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला मंत्री सौरभ सोमवंशी, वार्ड अध्यक्ष अरुण कुमार कठेरिया, बूथ अध्यक्ष अमित शर्मा, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

फोटो नंबर 29

नोडल अधिकारी ने किया वर्कशॉप का निरीक्षण

शाहजहांपुर। विद्युत निगम के एमडी के निर्देश के बाद नोडल अधिकारी मुख्य अभियंता आनंद कुमार ने सोमवार को पहुंचकर अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एसई आफिस में बैठकर जानकारी ली और निर्बाध आपूर्ति के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुवायां रोड स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में जाकर निरीक्षण किया। जेई केके पटेल से स्टॉक की जानकारी ली। तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्य अभियंता के साथ एसई प्रीतम सिंह, एक्सईएन अरविंद सिंह और रंजीत कुमार भी मौजूद रहे।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने लिया विद्युत उपकेंद्रों का जायजा

शाहजहांपुर। डीएम के निर्देश के बाद सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने विद्युत उपकेंद्रों का जायजा लिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशांत श्रीवास्तव ने रोजा, दीवान जोगराज के उपकेंद्र को देखा। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता और कनेक्शन के बारे में बारे में जानकारी ली। विद्युत आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों को खत्म कर रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश दिए। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी एसडीएम ने उपकेंद्रों का निरीक्षण किया।

शाहजहांपुर में वर्कशॉप का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता आनंद कुमार।

शाहजहांपुर में वर्कशॉप का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता आनंद कुमार।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button