शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चांदपुर में हुई फायरिंग के दो आरोपी अब भी पकड़ से बाहर

Connect News 24

खुटार। चांदपुर में पुरानी रंजिश में की गई फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने में नामजद दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

गांव चांदपुर में पुरानी रंजिश के चलते 26 जून की रात फायरिंग, पथराव और मारपीट में सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र की पत्नी शीलू देवी, भतीजा सर्वेश और सर्वेश की पत्नी प्रीति देवी घायल हो गए थे। सुरेंद्र कुमार के पुत्र विशाल की ओर से गांव के ही रहने वाले और सहकारी समिति के सचिव रामबाबू दीक्षित, राजीव, रमेश, सौरभ, शिवांशु, विपुल और पवन के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित कई धाराओंं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दूसरे पक्ष ने भी लाठी, डंडों से घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया था। कोर्ट से आरोपी जेल भेज दिए गए थे। सौरभ और रमेश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शेष दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गांव में स्थित शांतिपूर्ण हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button