Budaun News: कभी बादल, तो कभी धूप, गर्मी से बेहाल रहे लोग

बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में छाये बादल। संवाद
आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को दिन में मौसम लगातार बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे। एक बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं।जिले में पिछले कुछ दिनों ने मौसम का मिजाज बदल रहा हैं, हालात ये है कि कभी तेज बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है, जहां बारिश होने पर लोगों को गर्मी से निजात मिलती है तो वहीं अगले दिन तेज धूप लोगों को बेहाल कर देती है। यही हाल बृहस्पतिवार को देखने को मिला।
सुबह के समय मौसम साफ था। पूर्वाह्न 11 बजे बादल छा गए, जबकि साढ़े 11 बजे के आसपास बारिश होने लगी। कुछ देर हुए बारिश के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आयी। जिसके बाद लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया, लोग दोपहर बाद पसीना पोंछ़ते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है, हालांकि दो जुलाई को आसमान बिल्कुल साफ रह सकता है।