शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्कूल प्रबंधक की पत्नी समेत दो की मौत

Connect News 24

Two including school manager's wife died

उदय लक्ष्मी का फाइल फोटो

तिलहर। नगर में आरबीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक लाल प्रभात चंद्र की 71 वर्षीय पत्नी उदय लक्ष्मी व मीरानपुर कटरा में व्यापारी की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त जिले में डेंगू और मलेरिया का एक-एक केस सामने आया है।

मैनेजर की पत्नी की मौत पर विद्यालय में अवकाश रहा। उनके बेटे वरदान गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां को तेज बुखार आया था। हालात बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जूता व्यापारी की डेंगू से बरेली में मौत: मीरानपुर कटरा के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी फुटवियर व्यापारी उवैस की डेंगू के चलते मौत हो गई। बुखार आने पर उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जुमे की नमाज के बाद स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

1900 जांचों में मलेरिया व डेंगू का एक-एक मरीज मिला: स्वास्थ्य इकाइयों पर शुक्रवार को 9479 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 1900 जांचों में एक-एक मलेरिया व डेंगू का मरीज मिला है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां फैली हैं। वहां पर कैंप लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। इस बीच 1900 मरीजों की लैब में जांच की गई। 122 मरीजाें को भर्ती किया गया। 12 मरीज रेफर किए गए हैं।

उदय लक्ष्मी का फाइल फोटो

उदय लक्ष्मी का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button