शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बुखार से दस माह के बच्चे समेत दो की मौत
शाहजहांपुर। बुखार की चपेट में आने से दस माह के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव पापर निवासी पप्पू का दस माह का बेटा मुस्तकीम चार दिन से बुखार से पीड़ित था। उसकी दवा गांव के एक क्लीनिक से चल रही थी। बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दूसरी ओर बंडा के सुनासिर निवासी 18 वर्षीय मानसी कई दिन से बुखार से जूझ रही थी। परिजन ने उसकी दवा लेकर आए थे, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया है। इसके अलावा क्षेत्र में कई लोग बुखार से जूझ रहे हैं। संवाद