पीलीभीत

Pilibhit News: भगवान के मुकुट, वस्त्र व बांसुरी की मांग

Connect News 24

Demand for God's crown, clothes and flute

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर की स्टेशन रोड पर सजी दुकान पर श्रंगार का समान व श्रीकृष्ण

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिले में जन्माष्टमी को लेकर बुधवार शाम को बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। लोग भगवान की पालकी, मुकुट, कपड़े, सजावट आदि का सामान खरीदते नजर आए।

मुख्य बाजार में छिपियान मस्जिद चौराहा, नीबू मंडी, कटरा, चूड़ी वाली गली, सुनगढ़ी में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। महिलाएं पालना व राधा कृष्ण के शृंगार का सामान खरीदती नजर आईं। मोरपंख भी खूब बिकीं।

इसके अलावा किताबों की दुकानों पर अबरी की खूब डिमांड रही। बृहस्पतिवार को लोग व्रत रखेंगे। इसको लेकर फलों की भी जमकर बिक्री हुई। वहीं मंदिरों को भी सजाने का सिलसिला जारी रहा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर की स्टेशन रोड पर सजी दुकान पर श्रंगार का समान व श्रीकृष्ण

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर की स्टेशन रोड पर सजी दुकान पर श्रंगार का समान व श्रीकृष्ण

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button