शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: झोलाछाप के इंजेक्शन से दो साल के बच्चे की मौत

Connect News 24

Two-year-old child dies after being injected with fake

मां रागिनी की गोद में राघव-फाइल फोटो

मिर्जापुर। फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद के गांव सुत्तनापुर निवासी प्रदीप के दो वर्षीय पुत्र राघव को बुखार आने पर कलान के गांव कम्मरपुर में झोलाछाप को दिखाया गया। आरोप है कि झोलाछाप द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हालत बिगड़ गई। जरियनपुर सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रागिनी कलान के मढ़ैया गांव मायके आई थी। उसके पति प्रदीप महोबा जिले में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सावन में मायके आई रागिनी के दो साल के पुत्र राघव को बुखार आ गया। पड़ोसी ग्राम कम्मरपुर से एक झोलाछाप को घर बुलाया गया। उसने इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद ही राघव की हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी जरियनपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button