शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: व्यापारी नेता पर गैंगस्टर लगाने का व्यापार मंडल ने जताया विरोध

Connect News 24

Board of trade expressed opposition to putting gangster on businessman leader

शाहजहांपुर में एसपी को ज्ञापन देने जाते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी।

शाहजहांपुर। सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर शिवम जौहरी की पीटकर हत्या के मामले में कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता समेत नौ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। व्यापारी नेता नीरज पर गैंगस्टर लगाए जाने का व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने विरोध किया। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की है।

छह अगस्त को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। गिरोह में व्यापारी नेता नीरज गुप्ता को मुखिया के तौर पर दर्ज किया गया। इसके विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसपी अशोक मीणा से मुलाकात की। उन्होंने एसपी को बताया कि नीरज गुप्ता पर गैंगस्टर और गिरोह का मुखिया बताना खेदजनक है।

11 अप्रैल को कन्हैया हौजरी की चौथी मंजिल पर हुई घटना में नीरज खुद को बेकसूर बताते हैं। फिर भी पुलिस द्वारा उन्हें दोषी मानते हुए उनके दोनों भांजे राघव गुप्ता व गोविंद गुप्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के तहत दर्ज कर जेल भेज दिया। दुआ ने बताया कि नीरज गुप्ता के खिलाफ पूर्व में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। व्यापार मंडल ने जांच कराकर गैंगस्टर के मुकदमे को खत्म कराने व मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री नाजिम खान, संजीव राठौर, अतुल गुप्ता, धर्मपाल रैना, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button