शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रावतपुर की टीम को हराकर यूनाइटेड क्लब ने जीता मैच

Connect News 24

शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान में कारगिल शहीद टूर्नामेंट हो रहा है। बृहस्पतिवार को रावतपुर और यूनाइटेड क्लब की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल हुआ। इसमें यूनाइटेड क्लब ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर रावतपुर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। 10 ओवर में रावतपुर की टीम के छह विकेट गिर गए थे। 20 ओवर में 104 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। खिलाड़ी हैदर ने 20 और फैजान ने 25 रन बनाए। यूनाइटेड क्लब के गेंदबाज उस्मान ने चार और नवीन ने तीन विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य को पाने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड क्लब की टीम ने छह विकेट रहते मैच जीत लिया।

मैच की अंपायरिंग कबीर और प्रिंस ने की। स्कोरर साहिल रहे। टूर्नामेंट के संयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को जैन टाइगर और गोपी इलेवन टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक संजय सक्सेना की ओर से विजेता को 10 हजार व उप विजेता को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button