Bareilly News: पुलिस ने जंगलों की छानी खाक, फिर भी नहीं मिला महिलाओं के कातिल का सुराग


खेत में जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस को खेतों की खाक छानने के बाद भी कोई साक्ष्य नहीं मिल पा रहा है। इधर, मृतका उर्मिला देवी के करीबी शख्स के साथ ही गांव से लापता कुछ असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की नजर है।
एक बेहद करीबी शख्स का मोबाइल घटना के दिन बंद रहने से उस पर शक बढ़ गया है और गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी का आशिकाना मिजाज भी कहीं न कहीं चुगली कर रहा है। घटना के दिन से जगदीशपुर गांव से लापता कुछ आपराधिक छवि के लोग भी पुलिस के रडार पर हैं।
ये भी पढ़ें- सनकी हत्यारे की तलाश: 50 गांवों में गईं पुलिस की नौ टीमें… ड्रोन के जरिए जंगल में निगरानी, फिर भी खाली हाथ
कुंडल लूट को सही माना जाए तो जुआ व नशे की खातिर अपराध करने वाले ऐसा कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को एसपी देहात मुकेश मिश्रा, एसपी क्राइम मुकेश सिंह ने इलाके में पुलिस टीमों की कार्यप्रणाली को परखा।
महिला सिपाही गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं और पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम जंगलों में घूम रही है। एसएसपी से लेकर उच्चाधिकारी भी इसका अपडेट ले रहे हैं। विधानसभा में प्रश्न उठाने की संभावित स्थिति भांपकर शासन भी अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर चुका है।



