शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्राओं के साथ थाने पहुंचे अभिभावकों का हंगामा

Connect News 24

तिलहर। छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी शिक्षकों के सामने ही पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने पर अभिभावक भड़क गए। उन्होंने थाने में पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और छात्राओं को मेडिकल के लिए भेजा।

क्षेत्र के एक गांव में जूनियर हाईस्कूल में तैनात कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली पर छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर शनिवार को अभिभावकों ने स्कूल का घेराव किया था। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी थी। बाद में पुलिस ने आरोपी, उसके सहयोगी प्रधानाचार्य और एक सहायक अध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।

रविवार दोपहर 10 बच्चों को लेकर उनके माता-पिता और सहायक अध्यापिका नीरज के साथ थाने पहुंचे। वहां महिला हेल्पडेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चियों से पूछताछ करते हुए नाम लिखने शुरू किए। तभी कक्ष में मौजूद आरोपी शिक्षिका साजिया और शिक्षकों को देखते ही परिजन भड़क गए। पुलिस पर आरोपियों को अभी तक जेल न भेजने पर नाराजगी जताई।

पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद सभी बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सहायक अध्यापिका नीरज ने बताया कि वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर सारा घटनाक्रम लिखकर उन्हें भेजेंगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button