शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शोभायात्रा की गाड़ी पर पत्थर गिरने पर हंगामा, पुलिस ने स्थिति संभाली

Connect News 24

चौक कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पुलिस चौकी के पास का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में राजघाट चौकी के आगे शोभायात्रा की गाड़ी पर पत्थर गिरने के बाद हंगामा हो गया। सूचना पर काफी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बच्चों द्वारा पतंग लूटने के लिए पत्थर उछाले जाने की बात सामने आने पर लोगों को समझा-बुझाकर रवाना कर दिया गया।

सिंधौली के एक गांव से शोभायात्रा बरेली मोड़ की तरफ जा रही थी। यात्रा में लोग पैदल चल रहे थे। आगे एक गाड़ी पर डीजे लगा था। गर्रा पुल के पास शोभायात्रा में शामिल गाड़ी पर पत्थर आकर लगा। शीशा चटकने से खलबली मच गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इस बीच वहां पर ठेला लगाने वालों ने पुल के नीचे झांक कर देखा तो बच्चों द्वारा पतंग उतारने को लेकर पत्थर चलाते नजर आए। सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल समेत समेत कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को शांत कराते हुए रवाना किया। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि बच्चों द्वारा पतंग उतारने के लिए पत्थर उछालने की बात सामने आई है। मौके पर हालात सामान्य हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button